हरियाणा के जींद में पुलिस ने पोल्ट्री व्यापारी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए ऐंठते पति पत्नी को काबू किया है। आरोपियों ने पीड़ित की वीडियो वायरल कर छवि खराब करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
गांव साहनपुर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पोल्ट्री का व्यवसाय करता है। उसने बताया कि गांव झांझ निवासी दंपत्ति उसकी हैचरी में नौकरी करते थे। उसने दोनों को नौकरी से निकाला हुआ है। जिसके बाद दोनों सफीदों रोड स्थित किराय के मकान में रहने लगे। कृष्ण ने बताया कि उसके पास महिला के पति का फोन आया था, जिस पर उसने उनके बीच लड़ाई होने की बात कहकर घर बुला लिया। जब वह घर पहुंचा तो महिला का पति काम जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
अश्लील हरकत कर वीडियो बनाई
उसी दौरान महिला ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरु कर दी। इसी बीच महिला ने उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद वह वहां से चला गया। महिला ने उससे व्हाटसअप कॉल कर 10 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए न देने पर उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
5 लाख ऐंठते पकड़े
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति पत्नी को पांच लाख रुपए की राशि ऐंठते रंगे हाथों काबू कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।
भारत के सभी पोल्ट्रीफार्मर 🐥को एक छत के नीचे सारी जानकारी मिलने के लिए भारत मे पहली बार विशाल डिक्शनरी का आयोजन के लिए यह जानकारी इक्कटा की जा रही है.आपकी जाणकारी होणे कारण आपको हर वक्त मुफ्त मे नई खबर प्रधान करेगे जैसे पोल्ट्री की परिस्थिती,रेट, कच्चे माल के रेट ई. यह जाणकारी आपके मोबाइल पे फ्री मे पढणे मिलेगी...लिंक पे क्लिक कर के पूर्ण जाणकारी भरकर सबमिट बटन वर क्लिक करें...हमारी सर्व्हिस जलदी आपको सुविधा प्रधान करेंगी.
धन्यवाद🙏
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर फोन करे.9175937925
0 Comments